हरदा: जिला अस्पताल में ड्यूटी को लेकर विवाद, सिस्टरों ने मैट्रन पर भेदभाव के आरोप लगाए
Harda, Harda | Apr 16, 2026 जिला अस्पताल में गुरुवार को ड्यूटी आवंटन को लेकर सिस्टरों और मैट्रन के बीच विवाद की स्थिति बन गई। कई सिस्टरों ने मैट्रन पर ड्यूटी लगाने में भेदभाव करने का आरोप लगाया, जबकि मैट्रन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।अस्पताल में नियमित और संविदा मिलाकर करीब 85 सिस्टरें कार्यरत हैं, जिनमें से 10-12 सिस्टरें विभिन्न कारणों से अवकाश पर रहती हैं।