बिल्सी: बाबा साहब की जयंती को लेकर बिल्सी कोतवाली में शांति समिति की बैठक, बिल्सी एसडीएम और सीओ ने दिए निर्देश
Bilsi, Budaun | Apr 8, 2026 बदायूं के बिल्सी में 14 अप्रैल को संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बिल्सी कोतवाली परिसर में हुई इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों और जयंती समितियों के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।