होशंगाबाद नगर: रसूलिया में बिजली का करंट लगने से काले मुंह का बंदर हुआ घायल, सर्प मित्रों की टीम ने कराया पशु चिकित्सालय में इलाज
नर्मदापुरम के रसूलिया में बिजली के करंट लगने से घायल बंदर का चिकित्सक द्वारा सफल इलाज का मामला शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे सामने आया है।संभागीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सक अरविंद गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को सर्प मित्र आदित्य, सागर यादव, गणेश मेहरा ने रसूलिया में बिजली डीपी के करंट लगने से घायल बंदर को अस्पताल आए थे जिसका सफल इलाज किया गया है।