झालरापाटन: झालरापाटन में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया, गंभीर चोटें आईं
झालरापाटन चौपाटी पर मंगलवार दोपहर करीब आधा दर्जन लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर झालरापाटन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल भिजवाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो चुके थे। झालरापाटन थाने के अनुसार, नगारची मोहल्ले के नासिर पर हमला हुआ है।