जरीडीह: जरीडीह में भीषण सड़क हादसा: एक युवक की मौत, कई घायल, एक की आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Jaridih, Bokaro | Oct 19, 2026 जरीडीह में भीषण सड़क हादसा: एक युवक की मौत, कई घायल, एक की आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त जरीडीह थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में शिवम कुमार की मौत हो गई, जबकि छह अन्य युवक घायल हो गए। घायलों में एक युवक की आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में चल रहा है।