मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र में दोस्त ने दोस्त के पेट मे मारी गोली,फोन पर तेज़ आवाज़ में बात करने पर मारी गोली
Meerut, Meerut | Jul 8, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र की चर्च कॉलोनी में मामूली विवाद में दोस्त ने दोस्त के पेट में गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग बाहर आ गए। लोगों को देखकर आरोपी फरार हो गया। चर्च कॉलोनी निवासी घायल वेनेरिक घर के बाहर किसी से फोन पर तेज आवाज में बात कर रहा था।तभी वहां से माइकल नाम का एक युवक जा रहा था।