बागपत: ईंट भट्ठों पर मजदूरों के शोषण का आरोप, यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बागपत में असंगठित मजदूर मोर्चा ट्रेड यूनियन के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को करीब सुबह 10:30 बजे डीएम कार्यालय पहुंचकर ईंट भट्ठों पर मजदूरों के शोषण के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिले के करीब 550 ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 700 रुपए प्रति हजार के बजाय केवल 550 से 600 रुपए प्रति ह