जयसिंहनगर: बनसुकली रोड पर बाइक सवार की टक्कर से महुआ बीन रहे व्यक्ति की मौत, बाइक जब्त, आरोपी फरार
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनसुकली रोड पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक सवार ने महुआ बीन रहे लक्ष्मण सिंह, निवासी सीधी को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया लेकिन गाड़ी रास्ते में छोड़ दी।