खरगोन के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कालाखेत लक्ष्मी नगर में शुक्रवार सुबह एक युवक ने घर में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक कुंदन ढोल-ताशे बजाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार उसने एक निजी फायनेंस कंपनी से 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था, ।