अंबिकापुर: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने ट्रांसफार्मर में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ठप, दुकानदारों में मचा हड़कंप
सरगुजा जिले के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने मंगलवार को ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान रहे।बताया जा रहा कि ट्रांसफार्मर के नीचे दुकानदारों के द्वारा कचरा इकट्ठा किया जाता था उसमें आग लगाया गया था देखते-देखते ट्रांसफार्मर में आग लग गई विद्युत विभाग कीटीम मौके पर पहुंची