कानपुर: कानपुर से मध्य प्रदेश जा रहे हलवाइयों की कार सड़क दुर्घटनाग्रस्त, कानपुर लाए गए बुजुर्ग हलवाई की इलाज के दौरान हुई मौत
कानपुर से मध्य प्रदेश जा रहे हलवाइयों की कार बांदा में एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से परिजन उन्हें कानपुर ले आए। शनिवार रविवार रात 1 बजे कानपुर में एक बुजुर्ग हलवाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।