नवाबगंज: बाराबंकी में तैयार हो रहा नया ईको-टूरिज्म हब, अगले पर्यटन सत्र में खुलेगा नियामतपुर का वन क्षेत्र
बाराबंकी में प्रकृति प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। नियामतपुर वन क्षेत्र में लगभग 52.50 लाख रुपये की लागत से विकसित हो रहा ईको-टूरिज्म प्रोजेक्ट 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अगले ईको-पर्यटन सत्र में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यहां दो किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल, ओवर ब्रिज, आधुनिक हाट, शौचालय, सेल्फी प्वाइंट और साइन बोर्ड जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।