मुज़फ्फरनगर: पुलिस को देखते ही बदमाश भागा, घेराबंदी होते ही बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में घायल, पुलिस का देर रात एनकाउंटर
मुज़फ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान बाइक सवार इंतजार उर्फ गुल्लू पुलिस को देखकर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। आरोपी पर चोरी और गोकशी के कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।