मरवाही: सेमरदर्री में जन समस्या निवारण शिविर में विधायक प्रणव मरपच्ची, कलेक्टर लीनाकमलेश मंडावी सहित अनेक जनप्रतिनिधि हुए शामिल
सुशासन तिहार के अंतर्गत मरवाही जनपद के अंतिम छोर के कलस्टर ग्राम पंचायत सेमरदर्री में शुक्रवार को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न मांगो, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए और विभागीय स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्राप्त किए।शिविर में विधायक प्रणव कुमार मरपची भी शामिल हुए