हुसैनाबाद: बिहार बॉर्डर पर पुलिस की घेराबंदी, शराब तस्करी करते XUV-500 के साथ चालक गिरफ्तार
बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच झारखंड से हो रही अवैध शराब तस्करी पर हुसैनाबाद पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। दंगवार ओपी क्षेत्र में चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने हरियाणा नंबर की एक एक्सयूवी-500 से 100 बोतल अवैध देशी टनाका शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार अनुमंडल पुलिस