बेगुं: पारसोली पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर की करीब ₹50 लाख की अवैध संपत्ति को किया फ्रिज
पारसोली पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपए की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को फ्रिज किया शनिवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी। चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पारसोली थाना अधिकारी ठाकराराम के द्वारा कमलेश पिता भेरु गुर्जर निवासी लुहारिया की अवैध संपत्ति को फ्रिज किया गया।