मवाना: नोएडा के टप्पल में राकेश टिकैत की हुई गिरफ्तारी के विरोध में मवाना थाने पर भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन
Mawana, Meerut | Dec 4, 2024 बुधवार को नोएडा के टप्पल में किसानों की लड़ाई लड़ रहे राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मवाना थाने पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर थाने में ट्रैक्टर लगा दिए। भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन 1:00 से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा जब तक राकेश टिकैतकी रिहाई नहीं होगीधरना जारी रहेगा