कार सर्विस शोरूम में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर, बुझाने के प्रयास जारी
जोधपुर। शहर के प्रताप नगर क्षेत्र में महिला पीजी कॉलेज के पीछे स्थित एक कार सर्विस शोरूम में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौजूद हैं। शोरूम से उठते धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल आग बुझाने का अभियान जारी है। आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। #sanchalnews #sanchalnewslive #jodhapurnews #Jodhpur #breakingnews