बेरो: श्री रामनवमी महोत्सव को लेकर प्रखंड प्रमुख सुश्री बिनीता कच्छप को आमंत्रण
Bero, Ranchi | Mar 23, 2026 श्री रामनवमी पूजा महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर समिति ने प्रखंड प्रमुख सुश्री बिनीता कच्छप को औपचारिक आमंत्रण दिया। टीम ने महादानी मैदान में 25 एवं 27 मार्च को होने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पूर्व उप प्रमुख धनंजय कुमार रॉय, राकेश भगत, विश्वनाथ गोप, संजीव दुबे एवं जगरनाथ भगत मौजूद रहे। प्रमुख ने आमंत्रण स्वीकार किया