दमोह: बेलापुरवा में सिंचाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मातम
Damoh, Damoh | May 11, 2026 दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के बेलापुरवा गांव में खेत पर सिंचाई करते समय 20 वर्षीय हरि गोविंद पटेल को करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि बिजली बंद होने पर वह फेस बदलने गए थे, तभी हादसा हो गया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें हटा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।