सैफई: #NewsUpdate
सैफई: एसएस मेमोरियल स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन; छात्राओं को सिखाए गए अधिकार
Saifai, Etawah | Apr 22, 2026 अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं, कानून हर जरूरतमंद के साथ है यह बात सीजेएम इटावा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी ने एसएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में कही। उन्होंने छात्राओं को अधिकारों की जानकारी रखने और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क करने की सलाह दी।