सुनेल निवासी बलवीर सिंह मण्डलोई ने राजस्थान स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में 70 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एकल में उपविजेता बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन अलवर जिला बैडमिंटन संघ की मेजबानी में अलवर में हुआ।जिसमें प्रदेशभर से 35 से 80 वर्ष आयु वर्ग तक के अनुभवी खिलाड़ियों ने भाग लिया।