पलामू जिले के रामगढ थाना क्षेत्र के हुटार में फायरिंग कर सीएसपी संचालक समा परवीण और उनके पति इसराफिल के साथ की गयी लूटपाट की घटना का उदभेदन पुलिस ने गुरूवार को कर लिया है। घटना में शामिल तीन में से दो लुटेरों को हुटार में कोयल नदी पुल पर बटवारा करते गिरफ्तार किया है। एक फरार है। उसकी तलाश तेज है।