मुरैना नगर: ऐसाह गांव में भाजपा नेता के बेटे के निर्माण स्थल पर फायरिंग, 20 हजार की रंगदारी मांगी; DSP ने कहा, एक आरोपी गिरफ्तार
मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र के ऐसाह गांव में निर्माणाधीन शासकीय एकेडमी कॉलेज के निर्माण स्थल पर बदमाशों ने 20 हजार रुपये महीना रंगदारी मांगी और कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैला दी।सुबह ट्रांसफार्मर पर गोली का निशान मिला।शिकायत पर पुलिस ने शिवम पचौरी समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज किया। डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार,तीन की तलाश जारी है।