भारतीय जनता पार्टी अकबरपुर मंडल के तत्वावधान में रविवार को 11:00 बजे अकबरपुर संगतजी प्रांगण में मंडल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्यमणि शरण ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।