सासाराम: सासाराम में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार
सासाराम में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार सासाराम नगर थाना क्षेत्र के नवरतन बाजार में मंगलवार-बुधवार की रात करीब 10 बजे अपराधियों ने अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलु गोस्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया और मुख्य आरोपी टिंकू सोनी उर्फ अजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया।S