छतरपुर नगर: आरोपियों ने महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, पुलिस से कार्रवाई की मांग, एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
छतरपुर जिले बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज की रहने वाली श्याम कुशवाहा ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता ने आज 24 अप्रैल दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि घटना 19 अप्रैल 2026 की है,जब वह अपने खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे।