सज्जनगढ़: 10 माह से फरार टॉप-टेन अपहरण-दुष्कर्म मामले के आरोपी का सज्जनगढ़ अस्पताल में मेडिकल कराया गया
थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को दबोचा। मामला 13 जून 2025 का है, जब शादी समारोह से लौट रही पीड़िता का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था। मुख्य आरोपी मनीष को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपी चिमनलाल का सज्जनगढ़ अस्पताल में मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।