कैराना: कांधला पुलिस ने मारपीट और धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 13, 2026 कांधला कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी अनिल के भाई के साथ दो दिन पूर्व विपक्षियों द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। इस संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि उक्त मुकदमे में बंटी व सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मोहल्ला रायजादगान के ही हैं।