कटनी ग्रामीण: ग्राम धनवाही में घर के पास खेल रहे दो मासूमों को लगा करंट, हालत गंभीर
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धनवाही में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।