पटना ग्रामीण: पटना समेत 6 जिलों में मई के तीसरे सप्ताह में होगा ब्लैकआउट, सायरन बजते ही बिजली होगी गुल
पटना समेत बिहार के छह जिलों में मई के तीसरे सप्ताह में बड़े स्तर पर मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर होने वाले इस अभ्यास में हवाई हमले की स्थिति और ब्लैकआउट जैसे आपात हालात से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा। सायरन बजते ही पूरे इलाके में ब्लैकआउट लागू किया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।