समस्तीपुर: पति की बर्बरता से परेशान महिला ने महिला थाना मे की शिकायत
पति की बर्बरता से परेशान महिला पहुंची थाना की शिकायत समस्तीपुर। अपने ही पति के बर्बरतापूर्ण रवैया से परेशान हो एक महिला ने थाना पहुंचकर अपने ही पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामला मुफस्सिल थाना के मगरदही मोहल्ले से जुड़ा हुआ है। बताया गया कि वार्ड संख्या 35 के जय शंकर राय अहले सुबह अचानक से अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।