रायबरेली: बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की गाड़ी पर दबंग का हमला, शीशा तोड़ा
रायबरेली। जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़वा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ अपनी बच्ची को कार में बैठाकर स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला की गाड़ी को रास्ते में घात लगाए बैठे एक दबंग ने जबरन रोक लिया और कार के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए।
अचानक हुए इस हमले से गाड़ी के अंदर बैठी मासूम बच्ची बुरी तरह सहम गई और चीखते-चिल्लाते हुए अपनी माँ से ही खुद को बचाने की गुहार लगाने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला ने हमला कर रहे युवक से कहा, "अगर बच्ची को चोट लग गई तो जान ले लूंगी।"
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026