हाथरस: पुलिस ने हत्या के अभियुक्त चंदन को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुई घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल
जनपद हाथरस की मुरसान पुलिस ने गांव दयालपुर पेट्रोल पम्प के पास व्यक्ति सुनील की हत्या करने वाले आरोपी चन्दन पुत्र ओमवीर सिंह निवासी रहना हाथरस को सासनी क्षेत्र के सुसायत कला मोड के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक लाइसैंसी पिस्टलबरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे मुरसान पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।