थावे: गोमती नगर ट्रेन में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच, रेलवे स्टेशन की भी जांच हुई
लखनऊ रेल पुलिस की टीम पूर्वोत्तर रेलवे के थावे, गोपालगंज, सिधवलिया, दिघवा- दुबौली, राजोपट्टी में जांच कर चुकी है. रेलकर्मी, स्टेशन मास्टर, तैनात जवानों से पूछताछ कर चुकी है. जीआरपी को अभी तक अहम सुराग हाथ नहीं लगे हैं. सूत्रों के मुताबिक, कप्तानगंज से तमकुहीरोड के बीच पांच स्टेशनों को जांच के मुख्य दायरे में रखा गया है. महिला की लाश नए बक्से में रखी गई थी।