बागेश्वर: इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिवस लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
उत्तराखण्ड के गाँधी के रूप में मशहूर इन्द्रमणि बडोनी के जन्मदिन को विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइका बागेश्वर में लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक विनय कुमार आर्य, विशिष्ट अतिथि वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पर्वतीय व प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी ने किया।