फिरोज़ाबाद: गांव गोविन्दपुर में प्रॉपर्टी विवाद के चलते कुछ नामजद लोगों ने सोते समय परिवार के 3 सदस्यों पर किया हमला
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी शिशुपाल सिंह और उसकी माँ सविता देवी और पत्नी को उसके ही चचेरे भाइयो ने सोते बक्त हमला कर मारपीट की है। घटना के पीछे प्रॉपर्टी को लेकर बताई जा रही है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज और मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।