फिरोज़ाबाद: डीएस गार्डन जलेसर रोड के पीछे गोपाल नगर से चोरी की दो मोटरसाइकिल समेत दो अभियुक्तों को थाना उत्तर पुलिस ने पकड़ा
थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 02 अभियुक्तों विपिन पुत्र अशोक, रविन्द्र पुत्र मुन्नालाल को डीएस गार्डन जलेसर रोड़ के पीछे खाली मैदान गोपाल नगर से गुरूवार शाम छह बजे करीबन चोरी की 02 मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना उत्तर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।