फिरोज़ाबाद: झलकारी नगर के थाना उत्तर क्षेत्र में कल पति की मौत के सदमे में पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
थाना उत्तर क्षेत्र झलकारी नगर निवासी रीमा के पति रूपेश बघेल ने बीते दिन बीमार होने के चलते दम तोड़ दिया था, शुक्रवार सुबह रीमा ने घर मे फांसी के फंदे पर लटक जान दे दी। जब तक परिजन फंदे से उतारने गए महिला की मौत हो चुकी थी, क्षेत्रीय पार्षद व भाजपा महानगर अध्यक्ष भी थाना पुलिस संग मौके पर पहुँचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।