फिरोज़ाबाद: एसएसपी सौरभ दीक्षित ने किया पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण
एसएसपी ने पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण गुरूवार देर शाम साढ़े छह बजे करीबन किया। उनके द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, आईजीआरएस शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ, चुनाव सेल, डीसीआरबी शाखा, मॉनीटरिंग सेल, महिला सहायता प्रकोष्ट, रिट सेल, बाल किशोर यूनिट, जनसूचना प्रकोष्ठ, विशेष जाँच प्रकोष्ठ, वीआईपी सेल आदि का निरीक्षण किया।