मुज़फ्फरनगर: बस अड्डों पर यात्रियों को निशाना बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल, दूसरा गिरफ्तार
बुढाना में बस अड्डों पर यात्रियों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से 5 लाख 40 हजार रुपये नगद, हथियार और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे ब्लेड से बैग काटकर चोरी करते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।