बरहज: देवरिया में करंट से लाइनमैन की मौत, विभागीय लापरवाही का आरोप
Barhaj, Deoria | Jan 18, 2026 देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के मझौलिया नंबर तीन इलाके में रविवार दोपहर 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की विद्युत आपूर्ति से जुड़े ट्रांसफॉर्मर पर काम कर रहे लाइनमैन मुख्तार साहनी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फेज जोड़ते समय अचानक बिजली आ गई, जिससे वह झुलस गए। हादसे के बाद उनका शव घंटों तक विद्युत पोल से लटका रहा,