सिरदला प्रखंड के आदर्श इंटर विद्यालय परिसर में सोमवार को 1 बजे टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को रोचक, सरल एवं प्रभावी बनाना रहा। विभिन्न विषयों से संबंधित शिक्षण सामग्री, मॉडल व चार्ट का प्रदर्शन किया गया, जिसे छात्रों और शिक्षकों ने सराहा।