चौरीचौरा: स्व. रामलखन बृजेश गौतम मिलनसार और व्यक्तित्व के धनी थे
चौरीचौरा विधानसभा की पूर्व विधायक शारदा देवी के पति स्व. रामलखन पासवान की तीसरी पुण्यतिथि चौरीचौरा स्थित एक मैरेज लान में अंजू पासवान द्वारा आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित सपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धाजंलि दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि स्व. रामलखन पासवान बेहद मिलनसार और व्यक्तित्व के धनी थे।