एक महिला की स्कूटी में कार से टक्कर मारकर जान से मारने के प्रयास करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती मंजू सोनी निवासी पीलीबंगा ने आरोप लगाया कि आरोपी रजत सिहाग ने अपनी कार से परिवादिया की स्कूटी में टक्कर मार कर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।