शाहबाद: कस्बाथाना ग्राम पंचायत में आयोजित विशेष ग्राम सभा में पीएम आवास योजना के पात्रों का हुआ सत्यापन
Shahbad, Baran | Jun 29, 2026 जानकारी सोमवार दोपहर 12 बजे मिली ग्राम पंचायत कस्बाथाना में सोमवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के संभावित पात्र लाभार्थियों की सूची का सार्वजनिक सत्यापन किया गया। ग्रामीणों की उपस्थिति में सूची का वाचन कर पात्र एवं अपात्र व्यक्तियों पर चर्चा की गई तथा प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों को दर्ज किया गया।