सहारनपुर: क़ुतुबशेर क्षेत्र में पार्षद प्रतिनिधि नितिन जाटव के कार्यालय के पास फायरिंग, इंस्टाग्राम चैटिंग विवाद
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में दर्पण सिनेमा के पास पार्षद प्रतिनिधि नितिन जाटव के कार्यालय के समीप हुई फायरिंग ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे शहर में हलचल मचा दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें पूरी वारदात कैद होने की बात सामने आई है। स्थानीय चर्चा के अनुसार यह विवाद एक युवक की पत्नी से इंस्टाग्राम पर कथित चैटिंग को लेकर शुरू हुआ।