पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में सावन में मां नर्मदा का जल लेने के लिए पहुंचे कावड़िए
गुरुवार सुबह से लेकर शाम 5:00 बजे तक पवित्र नगरी अमरकंटक में शिव भक्त कांवरियों का जत्था पहुंचा जो केसरिया वस्त्र धारण किए हजारों शिवभक्त मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पहुंचकर पवित्र जल अपने कांवड़ में भर रहे हैं और विभिन्न शिवधामों की ओर अपनी कठिन पदयात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। ज्यादातर कावड़िए यहां से भोरमदेव शिव मंदिर के लिए यहां से प्रस्थान किए।