नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में संकल्प अभियान के तहत सेठानी घाट 51 हजार दीपों से जगमगाया
गुरुवार को नर्मदापुरम के विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट पर ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने मां नर्मदा का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद का दीप जलाया और महाआरती में शामिल हुए।