खगड़िया: खगड़िया पुलिस का अभियान: 24 घंटे में 16 गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के 4 आरोपी भी दबोचे
खगड़िया पुलिस ने जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शराब सेवन के मामले में 1, आर्म्स एक्ट के तहत 2, हत्या के प्रयास के मामले में 4 तथा विभिन्न मामलों के 9 वारंटी शामिल हैं।